फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor girl misdeed by 21 year old man in Alirajpur, madhya pradesh

मध्यप्रदेश: परिजनों ने दुष्कर्म पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस

Mon, 29 Mar 2021 06:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अलीराजपुर (मध्य प्रदेश)
पीटीआई, अलीराजपुर (मध्य प्रदेश) Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 06:47 AM IST
सार

  • अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Minor girl misdeed by 21 year old man in Alirajpur, madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीराजपुर जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और इसका पता लगने पर बाद में पीड़िता के परिजनों ने किशोरी और आरोपी दोनों को रस्सी से बांधकर पीटते हुए गांव में जुलूस निकाला और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन


इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी सहित सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर जोबट थाना इलाके के एक गांव की है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा मामला पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों के विरूद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया कि जोबट थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में रविवार को दो प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पहली प्राथमिकी उदयगढ़ थाने के झीरी गांव के 21 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में लिखवाई है और दूसरी प्राथमिकी पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर मारपीट करने व उनका जुलूस निकालने के संबंध में लिखवाई है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहली शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 376 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।


बिलवाल ने बताया कि वहीं, पीड़िता की दूसरी शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के साथ मारपीट व जुलूस निकालने वाले उसके सगे नाते-रिश्तेदारों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 506, 355, 323, 342 एवं 147 के तहत मामलना दर्ज किया है और इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed