फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister's absurd words in MP: In Ujjain, Karni Sena warned by burning an effigy - wherever they are seen, the minister will blacken their faces ... will complain to the Women's Commission

मप्र में मंत्री के बेतुके बोल: उज्जैन में करणी सेना ने पुतला जलाकर दी चेतावनी- जहां कहीं भी दिखेंगे मंत्री उनका मुंह काला करेंगे

Fri, 26 Nov 2021 05:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

मप्र के मंत्री बिसाहुलाल साहू  के बयान का विरोध हो रहा है। उज्जैन में करणी सेना ने उनका पुतला फूंककर चेतावनी दे डाली कि मंत्री जहां कहीं दिखेंगे वहां उनका मुंह काला करेंगे। देवास में यूथ कांग्रेस ने मंत्री का पुतला जलाया।

विज्ञापन
Minister's absurd words in MP: In Ujjain, Karni Sena warned by burning an effigy - wherever they are seen, the minister will blacken their faces ... will complain to the Women's Commission
उज्जैन में मंत्री साहू का पुतला जलाते करणी सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादित बयान भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले मप्र के प्रभारी मुरलीधर राव ने ब्राह्मण-बनियो को लेकर विवादित बयान दिया था जिसकी चौतरफा आलोचना हुई थी। अब मप्र के मंत्री बिसाहूलाल भी इस विवाद में शामिल हो गए हैं। एक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर दिए गए मंत्री के बयान का विरोध हो रहा है। उज्जैन में करणी सेना ने उनका पुतला फूंककर चेतावनी दे डाली कि मंत्री जहां कहीं दिखेंगे वहां उनका मुंह काला करेंगे। देवास में यूथ कांग्रेस ने मंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल अनूपपुर में नारी शक्ति कार्यक्रम में थे। यहां वे महिला अधिकारों की बात कर रहे थे। जुबां पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि ठाकुर और सवर्ण अपनी औरतों को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी। मंत्री के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है और हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।
विज्ञापन

 

Minister's absurd words in MP: In Ujjain, Karni Sena warned by burning an effigy - wherever they are seen, the minister will blacken their faces ... will complain to the Women's Commission
देवास में कांग्रेस नेताओं ने जलाया मंत्री साहू का फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
इस्तीफे तक चुप नहीं बैठेंगे हम
मध्यप्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने विरोध किया। उज्जैन के टॉवर चौक में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पूरे प्रदेश में कहीं भी मंत्री दिखाई दें तो उनका मुंह काला करेंगे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा कि सवर्ण समाज और उनकी महिलाओं पर कुछ भी बयान देने की परंपरा चल पड़ी है। शिवराज सरकार के किसी भी सवर्ण मंत्री ने बिसाहूलाल के बयान पर आपत्ति नहीं ली है। इस बार सेना चुप नहीं बैठेगी। मंत्री बिसाहूलाल हमारी सेना को प्रदेश में कहीं भी दिखेंगे, उनका मुंह काला करेंगे, घसीटेंगे। उनके इस्तीफे तक चुप नहीं बैठेंगे। हम उनके बयान की शिकायत महिला आयोग से भी करेंगे। 

देवास में मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए 
देवास में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बिसाहूलाल के फोटो जलाए। गौड़ ने कहा कि भाषण में भारतीय नारियों पर बहुत ही अभद्र टिप्पणी कर मंत्री बिसाहूलाल ने उन्हें अपमानित किया गया ह। एक वर्ग विशेष पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जो आज की सभ्य समाज की भारतीय नारी के चीरहरण के समान ही है। नाराज कांग्रेसियों ने मंत्री के फोटो जलाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed