फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister in MP seek 10 rupee for Selfie

एमपी में मंत्री जी के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए देने होंगे पैसे

Mon, 14 Dec 2015 08:41 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
Minister in MP seek 10 rupee for Selfie

मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरसुद (खंडवा) के लोगों से 10 रुपये में सेल्फी खिंचवाने को कहा है।

विज्ञापन


मंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनके साथ सेल्फी खिंचवाने पर एकत्रित हुए पैसों को सामाजिक कार्यों पर खर्च किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भुगतान नहीं कर पाने वाले लोग भी उनके साथ सेल्फी खिंचवा सकते हैं।
विज्ञापन


शाह ने यह आइडिया ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी राजकुमारी ऐन से लिया है।

सामाजिक कार्यों पर खर्च होगी कमाई

Minister in MP seek 10 rupee for Selfie

शाह ने कहा कि हाल में पता चला कि ऐन के साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने वालों से कुछ रकम ली जाती है। इस पैसे को ब्रिटेन के सामाजिक कार्यों में खर्च किया जाता है।

इससे प्रभावित होकर मकाई क्षेत्र के पूर्व आदिवासी शासक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शाह ने हरसुद के लोगों से पेशकश की है।

उन्होंने कहा कि सेल्फी से जमा होने वाले पैसे को अगले साल अप्रैल माह में बनने वाले आदिवासी वृद्धा आश्रम में खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed