फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   millionaire sarpanch in Rewa having luxury cars and bungalow revealed in raids by Lokayukta

करोड़पति सरपंच: रीवा में लोकायुक्त की जांच में सामने आई संपत्ति, हवेली समेत कई लग्जरी कारों की भी मालकिन

Wed, 01 Sep 2021 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Sep 2021 08:10 PM IST
सार

रीवा जिले के एक गांव की महिला सरपंच की करोड़ों रुपये की संपत्ति बुधवार को लोकायुक्त की छापेमारी में सामने आई।  

विज्ञापन
millionaire sarpanch in Rewa having luxury cars and bungalow revealed in raids by Lokayukta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त की जांच में एक महिला सरपंच फंस गई हैं। इनके पास से करोड़ों रुपये की संपत्ति सामने आई है। इसमें एक आलीशान बंगला, कई लग्जरी कार और कई जमीनें मिली हैं। महिला सरपंच की अभी तक 19 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन


यह मामला जिले की हुजूर तहसील के बैजनाथ गांव का है। लोकायुक्त के दल ने यहां की सरपंच सुधा सिंह के आवास पर छापेमारी की। जांच दल को उनके पास आलीशान बंगला, करोड़ों की कीमत की गाड़ियां और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ क्रेशर और जेसीबी जैसी मशीनें भी मिली हैं।
विज्ञापन


करीब एक एकड़ जमीन में बने अपने शानदार बंगले में सुधा सिंह ने एक स्वीमिंग पूल भी बनवाया था। जानकारी के अनुसार अभी तक सामने आई संपत्ति की कीमत 19 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अभी मामले की जांच चल रही है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed