फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   many others including BJP Mahila Morcha president were expelled from party In Chhindwara

Chhindwara News: 6 निकायों में बागियों के खिलाफ बगावत, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

Sat, 24 Sep 2022 02:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 02:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में निकाय चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित कई अन्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

विज्ञापन
many others including BJP Mahila Morcha president were expelled from party In Chhindwara
बागियों के खिलाफ बगावत - फोटो : Social Media

विस्तार

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बीजेपी जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक और जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की सहमति से सौसर नगरपालिका से वार्ड नंबर-15 से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा पति नारायण भमोरे को पार्टी से निष्कासित किया गया है। साथ ही सौसर नगरपालिका से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे वार्ड नंबर-4 से शारदा पति किशोर बांगडे, वार्ड नंबर-5 से अक्षय अंबेडकर और वार्ड नंबर-12 से माया पति भागीरथ भूतड़ा को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन


इसी प्रकार दमुआ से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशी वार्ड नंबर-13 से राजेश्वरी जैन, वार्ड नंबर-9 से रिंकी कनोजिया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल मोहित कनोजिया, चेतन राय और संध्या राय को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


हर्रई नगरपरिषद से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-7 से कुलदीप पटवा/गोपाल प्रसाद पटवा और वार्ड नंबर-8 से रविशंकर गुप्ता को पार्टी से निष्कासित किया गया है। मोहगांव नगर परिषद से बीजेपी पार्षद प्रत्याषी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-5 से मनोहर बावनकर और वार्ड नंबर-13 से मधुसूदन करवा को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद जुन्नारदेव से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-1 से पवन टांडेकर, वार्ड नंबर-3 से नीतेश राजपूत, कपिल चौरसिया, वार्ड नंबर-4 से राजेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, वार्ड नंबर-6 से कल्पना ठाकरे, वार्ड नंबर-8 से प्रमोद बन्देवार, वार्ड नंबर-9 से महेन्द्र नामदेव, वार्ड नंबर-11 से शशिकांत मालवीय, वार्ड नंबर-13 से गीता आम्रवंशी, वार्ड नंबर-15 से सुनिल रघुवंशी, वार्ड नंबर-17 से मुखलेश यदुवंशी और नेमा यदुवंशी को पार्टी से निष्कासित किया गया है।


नगर परिषद पांढुर्णा से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-12 से मनोज गुडधे, वार्ड नंबर-2 से शुभंगी गणेश सांबारे, वार्ड नंबर-3 से प्रशांत गायधने, वार्ड नंबर-10 से शकुन बालपांडे, वार्ड नंबर-11 से सुधाकर निंबुलकर, वार्ड नंबर-14 से संदीप लेन्डे, वार्ड नंबर-21 से रवि नारनवरे, वार्ड नंबर-23 से नेहा खेमराज तितरे, वार्ड नंबर-24 से यादवराव डोबले, वार्ड नंबर-26 से विक्रांत बतरा, पिन्टू अरोरा (चन्द्रकांत), वार्ड नंबर-3 से अनिल खत्री और वार्ड नंबर-28 से सुनीता यादव राव डोबले को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed