फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The MLA from the hut caught illegal liquor for the second time in a week

Ratlam: विधायक कमलेश्वर डोडियार ने फिर पकड़ी अवैध शराब से भरी गाड़ी, पहले भी पकड़ चुके हैं; हर तरफ इनकी चर्चा

Mon, 17 Feb 2025 03:59 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

लाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर शराब से भरे वाहन का पीछा कर अवैध शराब पकड़ी है। विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायरी सिस्टम से लगातार अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन
The MLA from the hut caught illegal liquor for the second time in a week
बोलेरो वाहन में भरी थी 7 पेटी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए सोमवार को एक बोलेरो वाहन को पकड़ा, जो अवैध शराब से भरा हुआ था। पुलिस के पहुंचने तक विधायक अपने समर्थकों के साथ वाहन के आगे बैठ गए।
विज्ञापन


अवैध शराब के खिलाफ विधायक की मुहिम
विधायक डोडियार ने बताया कि उनकी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में 'डायरी सिस्टम' के तहत लगातार अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे कई लोग नशे के आदी हो चुके हैं और उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए वे लगातार निगरानी कर प्रशासन से कार्रवाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन


गाड़ी का पीछा कर पकड़ा वाहन
घटना रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीखुर्द की है, जहां सितला माता मंदिर के पास विधायक ने अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी को रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुबह 10 बजे सरवन में शराब के ठेके से निकली इस गाड़ी को जब विधायक की गाड़ी ने देखा तो ड्राइवर ने तेजी से वाहन भगाने की कोशिश की। विधायक ने उसका पीछा कर सरवन से करीब 2 किलोमीटर दूर गाड़ी को पकड़ लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें अंग्रेजी, देसी और बीयर की कुल 7 पेटियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी गई गाड़ी
विधायक डोडियार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस के पहुंचने तक अपने समर्थकों के साथ बोलेरो के आगे सड़क पर बैठ गए। सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 7 पेटी शराब जब्त की, जिसमें 2 पेटी बीयर, 2 पेटी देसी शराब, 2 पेटी केन बीयर और 1 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल थी। वहीं, वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी पकड़ चुके हैं अवैध शराब
यह पहली बार नहीं है जब विधायक डोडियार ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की हो। 12 फरवरी की शाम को भी उन्होंने जिले के रावटी थाना क्षेत्र के भूतपाड़ा-खेड़ी रोड पर अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी थी। उस दौरान गाड़ी रोकते ही ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भाग गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया था। तब विधायक ने एसपी अमित कुमार को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने तक विधायक बोलेरो के आगे बैठे रहे थे। पुलिस ने इस गाड़ी से 80,000 रुपये मूल्य की 16 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी।


अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
विधायक डोडियार ने कहा कि वे अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे और प्रशासन के सहयोग से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अवैध शराब के कारोबार की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed