फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The bodies of a young man and a woman were found hanging from a tree in Rajasthan

Mandsaur News: युवक-युवती के शव राजस्थान में पेड़ पर लटके मिले, मंदसौर के निवासी हैं दोनों मृतक

Sun, 16 Mar 2025 08:05 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

मंदसौर जिले के कमलापुर निवासी युवक-युवती के शव चित्तौड़गढ़ के सेगवा गांव में पेड़ से लटके मिले। प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती शादीशुदा थी और दोनों अलग समाज के थे, जिससे परिजनों की आपत्ति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस जांच जारी है। 

विज्ञापन
The bodies of a young man and a woman were found hanging from a tree in Rajasthan
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर निवासी युवक-युवती के शव चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के सेगवा गांव में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा मामले में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ किसके? तीन माह बाद भी तीन जांच एजेंसियां खाली हाथ
विज्ञापन


मंडफिया थाना प्रभारी गोकुल डांगी ने बताया कि रविवार सुबह सांवलियाजी रोड से गुजर रहे लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटके युवक-युवती के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा। युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान कमलेश पिता परसराम माली, निवासी कमलापुर, मंदसौर के रूप में हुई। मोबाइल से परिवार का नंबर मिलने पर पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मृतक कमलेश अविवाहित था, जबकि युवती पायल पति दीपक भील, निवासी कमलापुर, मंदसौर शादीशुदा थी। पायल शनिवार सुबह 10:30 बजे मायके जाने के लिए निकली थी। परिजनों को लगा कि वह ससुराल में है, जबकि ससुराल वालों को लगा कि वह मायके गई है। इसी दौरान दोनों ने संपर्क कर मंडफिया पहुंचकर आत्महत्या का कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें- बदमाशों ने युवती पर किया जानलेवा हमला; ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, पेट में गोली लगने से गंभीर घायल

प्रेम प्रसंग की आशंका
पुलिस को युवक की जेब से एक पर्ची मिली, जिससे पता चला कि दोनों सांवलियाजी के कृष्णा होटल में ठहरे थे। थाना प्रभारी गोकुल डांगी के अनुसार, युवती शादीशुदा थी और दोनों अलग-अलग समाज से थे, संभवतः इसी कारण परिवार ने संबंध पर आपत्ति जताई होगी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed