{"_id":"67d6cc0ff8757f14f5055cda","slug":"criminals-attacked-a-girl-fired-bullets-continuously-bullet-hit-her-stomach-bhind-news-c-1-1-noi1227-2730402-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: बदमाशों ने युवती पर किया जानलेवा हमला; ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, पेट में गोली लगने से गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: बदमाशों ने युवती पर किया जानलेवा हमला; ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, पेट में गोली लगने से गंभीर घायल
Sun, 16 Mar 2025 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:37 PM IST
सार
भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती आरती भीमसेन वास पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने घर के गेट पर गोली चलाई, जिससे एक गोली आरती के पेट में लगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी मोनू यादव व उसके साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बदमाशों ने युवती पर किया जानलेवा हमला ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, पेट में लगी गोली
विस्तार
भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया। घटना उस समय हुई जब युवती आरती भीमसेन वास, निवासी राज होली नाले के किनारे, अपने घर में अकेली थी। हमलावरों ने घर के बाहर गेट पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली दरवाजे पर लगी, जबकि दूसरी गोली आरती के पेट में जा लगी। परिजन तुरंत घायल युवती को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- मऊगंज में बवाल के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश, मृत ASI को देंगे शहीद का दर्जा
आरती के पिता नगर पालिका में कर्मचारी हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। युवती घर में टीवी देख रही थी, तभी आरोपी मोनू यादव अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गेट पर फायरिंग कर दी। पहली गोली दरवाजे में लगी, जबकि दूसरी गोली सीधे युवती के पेट में जा धंसी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी आरोपी पास के बाजू मोहल्ले के रहने वाले हैं। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के पास पहुंचे और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन युवती ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में गोलू यादव नामक युवक शामिल था। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और युवती के परिवार व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है। टीआई बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि युवती पर गोली चलाने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन