फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: People thrashed miscreants who were teasing girls cut their hair case filed against seven

Mandsaur: छात्राओं को छेड़ रहे मनचलों को लोगों ने पीटा, बाल भी काटे, वीडियो वायरल होने के बाद सात पर केस दर्ज

Wed, 26 Jul 2023 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:29 AM IST
सार

मंदसौर में छात्राओं को छेड़ने वाले दो मनचलों की लोगों ने जमकर पिटाई की और फिर बाल काट दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मनचलों समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Mandsaur: People thrashed miscreants who were teasing girls cut their hair case filed against seven
छात्राओं को छेड़ने वाले मनचलों को लोगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में दो मनचलों को युवतियों के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मनतलों की पहले तो धुनाई की और बाद में उनका मुंडन भी कर दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों सहित इनके साथ मारपीट कर बाल काटने वालों पर भी प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल मंदसौर जिले के शामगढ़ बस स्टैंड पर मंगलवार को बस का इंतजार कर रही दो छात्राओं के साथ दो मनचलों ने उन्हें अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी, जब दोनों छात्राओं ने इसका विरोध किया तो दोनों मनचले उनको सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी व बाद में दोनों मनचलों के बाल काटकर उनको गंजा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मनचलों को थाने  ले जाकर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम विजय निवासी मदनजी का खेड़ा और बालू पिता प्रभुलाल निवासी गेलाना का होना बताया। पुलिस ने दोनों मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, दोनों आरोपियों के साथ मारपीट करने और बाल काटने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे घटनाक्रम के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले को लेकर शामगढ़ थाना प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में दो मनचलों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की रही थी। मामले में पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनो मनचलों के साथ मारपीट करने और उनके बाल काटने के मामले में भी सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed