{"_id":"659573408f87f262e5039e22","slug":"mandsaur-news-two-bike-thieves-arrested-police-also-seized-six-stolen-vehicles-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: दो बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी किए गए छह वाहन भी जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: दो बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी किए गए छह वाहन भी जब्त किया
Wed, 03 Jan 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 08:16 PM IST
सार
दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरों द्वारा चोरी की गई छह बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर शहर सहित जिले में अलग-अलग स्थानों से चुराई गई छह मोटर साइकिल जब्त की है।
विज्ञापन
मंदसौर शहर कोतवाली के थाना प्रभारी रितेश नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो जनवरी को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रभारी आरक्षर हरिश यादव एवं हमराह फोर्स को कस्बा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर चन्दरपुरा रोड मेला ग्राउंड के सामने से दो आरोपी महेश पिता स्वर्गीय किशन खराड़ी जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम अलावदाखेड़ी हा.मु. बरलई थाना खाचरोद जिला उज्जैन, मुकेश पिता भैरुलाल भील उम्र 21 साल निवासी अलावदाखेड़ी हा.मु. संजीत को एक चोरी की पल्सर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा मंदसौर व आसपास के क्षेत्रों से कुल पांच, जिसमें दो बजाज सीटी, दो पल्सर तथा एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के वाहन जब्त किए। इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल छह चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। आरोपियों को रिमांड पर लेकर चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
