{"_id":"65b7a9dfe3f561ce680c44c7","slug":"mandsaur-news-police-seized-more-than-three-quintals-of-doda-powder-from-pickup-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: पुलिस ने पिकअप से तीन क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया, तस्कर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: पुलिस ने पिकअप से तीन क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया, तस्कर भी गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:06 PM IST
सार
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन से लगभग साढ़े तीन क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
तीन क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर की अफजलपुर थाना पुलिस द्वारा बडवन फंटे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रिण्डा की तरफ से एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-44 GA-2364 आता दिखा। पुलिस टीम द्वारा जब वाहन को रोकना चाहा तो वाहन चालक ने वाहन न रोकते हुए तेज गति से बडवन से कुचड़ोद रोड की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो बडवन कुचड़ोद रोड पर झिरकन फण्टे से आगे ज्ञानेश्वर महादेव मन्दिर के सामने रोड किनारे चालक ने गाड़ी को धीरे कर चलते वाहन से नीचे ऊतरकर भागने का प्रयास किया। गाडी चालू होने के कारण रोड किनारे पल्टी खा गई। सउनि केरू सिंह द्वारा पिकअप चालक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राधेश्याम उर्फ राजेश पिता रतनलाल बामनिया उम्र 38 वर्ष निवासी धुंधड़का का होना बताया।
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग व गाड़ी छोडकर भागने का कारण पूछने पर वाहन में डोडा चूरा भरा होना बताया। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम उर्फ राजेश के कब्जे से पिकअप वाहन क्रमांक MP-44 GA-2364 में मिले काले रंगे के 18 कट्टे, जिनमें अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा छिलका (डोडा चूरा) वजन तीन क्विंटल 49 किलोग्राम जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी से डोडा चूरा के स्त्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
