फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Bihari youth arrested for cheating in name of polishing gold and silver jewelery

Mandsaur: सोने-चांदी के जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला बिहारी युवक गिरफ्तार, इन राज्यों में की वारदात

Wed, 27 Mar 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 07:55 PM IST
सार

सोने-चांदी के जेवर चमकाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाला बिहार का युवक गिरफ्तार हुआ है। वहीं, एक अन्य युवक फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से पांच लाख रुपये मूल्य की चांदी जब्त हुई है।

विज्ञापन
Mandsaur Bihari youth arrested for cheating in name of polishing gold and silver jewelery
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में सोने चांदी के जेवर की सफाई कर चमकाने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आदतन अपराधी को नई आबादी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एमपी सहित राजस्थान व अन्य राज्यों में 37 वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मंदसौर के नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम दमदम निवासी कारीबाई अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके घर के बाहर ग्राम दमदम में एक अज्ञात आरोपी द्वारा सोने-चांदी के गहने चमकाने के बहाने केमिकल में डालकर उसके गहनों में से चांदी कम कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई, जिस पर आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया निझामुद्दीन के पास मिला, जिसे पकड़कर थाने लाया गया।
विज्ञापन


थाने पर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद मोजम अली पिता इलियास अली, आयु 36 साल, निवासी ग्राम चकरामी वसा बरगांव थाना आलमनगर तहसील किशनगंज जिला मधेपुरा बिहार का होना बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित राजस्थान व अन्य राज्यों के विभिन्न स्थानों के ग्रामीण क्षेत्रों से चांदी की रकमें चमकाने के बहाने केमिकल के माध्यम से चांदी का वजन कम कर चुरा लिया जाता था एवं चांदी चमकाने के समय कुछ चांदी केमिकल में आ जाती थी, जो बाद में आरोपीयों द्वारा चांदी को निकाल लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच लाख रुपये की चांदी भी जब्त की है। मामले में आरोपी का एक अन्य साथी मुकेश पिता महेन्द्र झलार निवासी बरगांव थाना रतबारा जिला मधेपुरा बिहार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी मंदसौर के ग्रामीण क्षेत्र सहित जावरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, रीवा, ब्यावरा, सतना, आगर, शाजापुर, भवानीमण्डी राजस्थान, झांसी उ0प्र0 सहित अन्य स्थानों पर अब तक 37 वारदातें कर चुका है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत की चांदी भी जब्त की है, जो विभिन्न स्थानों से केमिकल में गलाकर चुराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed