फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger that attacked woman in Aaroli village rescued, to be released into the wild

एमपी: मंडला में आंगन में सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बेटे के शोर मचाने पर छोड़कर भागा

Thu, 08 Oct 2026 04:21 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

मंडला के आरोली गांव में घर के आंगन में सो रही महिला पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Tiger that attacked woman in Aaroli village rescued, to be released into the wild
बाघ - फोटो : Freepik

विस्तार

मंडला जिले के खटिया थाना क्षेत्र के ग्राम आरोली में घर के आंगन में सो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में जारी है। घटना के बाद वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला देर रात अपने घर के आंगन में खटिया पर सो रही थी। इसी दौरान बाघ अचानक आंगन में पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया। महिला के बेटे के अनुसार, वह घर के अंदर सो रहा था। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो बाघ महिला को घसीटता हुआ दिखाई दिया। बेटे के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ की तलाश शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर बेहोश किया और सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन डॉ. संदीप अग्रवाल की निगरानी में किया गया। इस दौरान कान्हा टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। रेस्क्यू के बाद बाघ की स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार किया गया। वन विभाग के अनुसार, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाघ को जंगल में छोड़ा जाएगा। आरोली गांव कान्हा टाइगर रिजर्व के आसपास का क्षेत्र होने के कारण यहां अक्सर बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी देखी जाती है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed