फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four accused in a stabbing incident were paraded in Mandla, and a case of attempted murder was registered.

एमपी: मंडला में युवक के पेट में चाकू घोंपा, चार आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

Sun, 11 Oct 2026 07:38 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 07:38 AM IST
सार

मंडला के डिंडौरी नाका क्षेत्र में विवाद के बाद चार युवकों ने पंकज ब्रम्हे पर हमला कर दिया था। पेट में चाकू लगने से घायल पंकज को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

विज्ञापन
Four accused in a stabbing incident were paraded in Mandla, and a case of attempted murder was registered.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला कोतवाली थाना क्षेत्र के डिंडौरी नाका में एक युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डिंडौरी नाका क्षेत्र में किसी विवाद को लेकर चार युवकों ने पंकज ब्रम्हे पर हमला कर दिया था। इस दौरान पंकज के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें- मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि विवाद के बाद चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed