फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandi department caught a truck full of wheat on the border of two districts, got it parked in the police

MP News: मंडी विभाग ने दो जिलों की सीमा पर पकड़ा गेहूं से भरा ट्रक, थाने परिसर में खड़ा करवाया, जांच शुरू

Sat, 29 Apr 2023 06:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 06:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी में देर रात को गेहूं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। जांच होने तक उसे थाने में खड़ा करवाया गया। बताया जाता है कि गेहूं से भरे ट्रक का टैक्स जमा नहीं है। 
 

विज्ञापन
Mandi department caught a truck full of wheat on the border of two districts, got it parked in the police
कटनी में देर रात गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी मंडी टीम ने गेहूं से भरे एक ट्रक का कई किलोमीटर पीछा कर रोका है। उसे कटनी-उमरिया जिले के बॉर्डर में पड़ने वाले महानदी बैरियर पर पकड़ा और जांच होने तक बडवारा थाना में खड़ा करवा दिया।  

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात कटनी से गेहूं लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीवाई 7132 दूसरे प्रदेश जा रहा था। मामले की जानकारी लगते ही बड़वारा के पास मंडी विभाग के अधिकारियों ने ट्रक के कागज की जांच के लिए गाड़ी को रोका। चालक ने ट्रक रोकने के बजाय तेजी से भगाने लगा। मंडी अधिकारियों ने कई किलोमीटर का पीछा कर उस गाड़ी को पकड़ा। महानदी बैरियर के पास जैसे-तैसे उसे रोका और कागजों की जांच शुरू की। गेहूं से भरे ट्रक को जांच होने तक बड़वारा थाना में खड़ा करवाया गया। मंडी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में लगभग 34 टन गेहूं है। इसका मंडी टैक्स जमा नहीं किया गया है। ट्रक को जब्त कर बड़वारा थाना में खड़ा करवाया जाएगा। लगभग सत्तर हजार रुपये टैक्स की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed