फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Management sent back villagers who came to occupy the displaced village of Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria

Bandhavgarh Tiger Reserve: विस्थापित परिवारों का गांव में कब्जे का प्रयास; प्रबंधन ने समझाया, ज्ञापन देकर लौटे

Wed, 01 Feb 2023 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के मगधी गांव में 11 साल बाद विस्थापित हुए ग्रामीण एक साथ अपने गांव कब्जा करने पहुंच गए। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने उन्हें मछखेता गांव के पास रोक कर समझाया। फिर ग्रामीण अधिकारियों को ज्ञापन देकर लौट गए।

विज्ञापन
Management sent back villagers who came to occupy the displaced village of Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria
कब्जा करने पहुंचे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के विस्थापित गांव पर ग्रामीण कब्जा करने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद से टाइगर रिजर्व प्रबंधन सकते में है। मामला सामने आने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अपने गांव पर 11 साल बाद कब्जा करने पहुंचे थे विस्थापित परिवार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के मगधी गांव में 11 साल बाद विस्थापित हुए ग्रामीण एक साथ अपने गांव कब्जा करने पहुंच गए। ग्रामीणों के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों को मछखेता गांव के पास रोका गया। 
विज्ञापन


वहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पांच परिक्षेत्रों के अधिकारी और उनकी टीम ने, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। इस घटनाक्रम के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed