{"_id":"ce227996-f034-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"man-slipped-on-railway-track-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपर से गुजर गई ट्रेन और वो जिंदा बच गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपर से गुजर गई ट्रेन और वो जिंदा बच गया
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पर लोग सांसें थामे प्लेटफॉर्म को देख रहे थे। पटरी पर टहल रहा एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया और उसके ऊपर से धड़ाधड़ ट्रेन का इंजन और चार कोच निकल गए।
विज्ञापन
ट्रेन जब तक रुकती, इंजन और चार कोच उसके ऊपर से गुजर चुकी थी। चमत्कार से कम नहीं था, वो ट्रेन के नीचे से निकला तो उसके शरीर पर मामूली चोटें थीं।
लेकिन उसे इतना सदमा लगा कि इस हादसे के बाद वो कुछ बोल भी नहीं पाया। मौत को चमका देने वला 25 वर्षीय यह युवक फिलहाल एमवाय अस्पताल के वार्ड नंबर 16 में भर्ती है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि युवक पटरी पर था और इसी बीच बेंगलुरू से आने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आ गई। उसे देख कर ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया पर उसने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
जब कुछ फीट का फासला रह गया तो उसने ट्रेन को देखा उसने बचने की कोशिश की लेकिन तब तक 4 कोच उसके ऊपर से निकल गए।
ट्रेन के रुकते ही उसे बाहर निकाला और पुलिस की मदद से एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
