फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man committed suicide in indore

गोली भेजे से होते हुए अलमारी के पार, फिर भी जिंदा

Tue, 18 Jun 2013 04:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in indore

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक व्यवसायी ने डिप्रेशन में आकर खुदखुशी करने की कोशिश की। उसने खुद को गोली मारी। गोली सिर के पार पार हो गई और अलमारी को चीरते हुए दीवार में जा धंसी।

विज्ञापन


व्यापारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का कहना है कि 23 साल का गुरजीत सिंह इन दिनों काफी तनाव में था।

गुरजीत का लाखों रुपए का लेन देन भी चल रहा था। हांलांकि उसके के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।

गुरजीत सिंह ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। उसकी मां पंजाब गई हुई थी। इसी दौरान गुरजीत ने आत्महत्या की कोशिश की।

परिवार वालों की मौजूदगी में चली गोली

जिस वक्त गुरजीत सिंह ने आत्महत्या की कोशिश की उस वक्त उसकी भाभी घर में मौजूद थीं। गुरजीत की भाभी चाय बना रही थीं तभी उन्हें गोली चलने की आवाज आई, उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गुरजीत घायल पड़ा था।
विज्ञापन


गुरजीत की भाभी ने परिवार वालों को फोन करके बुलाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed