फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man climbed on a tree and saverd his life from flood

पेड़ पर लटककर बचाई जान, आंखों के सामने बह गए बीवी बच्चे

Wed, 31 Jul 2013 12:56 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
man climbed on a tree and saverd his life from flood

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में सोमवार रात अचानक बाढ़ का पानी घुस आया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और सारे लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान खोजने लगे। ऐसी ही आपा-धापी में यहां रहने वाले विकलांग हरीराम ने जान बचाने के लिए पेड़ की एक डाल पकड़ ली।

विज्ञापन


हरिराम की तरकीब ने उसकी जान तो बचा ली लेकिन उसकी आखों के सामने असकी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।

बहुत तलाश किया गया लेकिन मंगलवार रात तक चारों को नहीं खोज जा सका। हरीराम का पूरा परिवार खो गया है। रन्नौद गांव में अब हरीराम के घर के मलबे के सिवा कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन


अचानक आई इस बाढ़ से गांव के करीब 125 कच्चे घर बह गए हैं। अब गांव के पांच हजार लोगों के सामने रहने खाने का संकट खड़ा हो गया है।

इस साल के मानसून में अब तक प्रदेश में 50 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed