{"_id":"e1aaaecad5f66505ef5f212fc0c113a1","slug":"man-beheads-woman-walks-into-police-station-with-severed-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर नरमुंड हाथ में लेकर थाने पहुंचा कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर नरमुंड हाथ में लेकर थाने पहुंचा कातिल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांड गांव में एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला का नरमुंड लेकर 7 किलोमीटर दूर पुलिस थाने खुद ही पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोपी एक हाथ में कुल्हाड़ी और एक हाथ में महिला का नरमुंड लेकर चलता रहा।
पांडा गांव में हरि शंक ने 62 साल की महिला की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी कि उसने से महुआ के पेड़ की लकड़ी तोड़ ली थी।
महिला की हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस को समर्पण करने के लिए कुल्हाड़ी और नरमुंड लेकर पुलिस थाने तक पैदल ही चला गया।
'भाई की हत्या कर सिपाहियों ने किया मेरे साथ गैंगरेप'
प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि रास्ते में कुछ महिलाएं आरोपी को नरमुंड के साथ चलते देख बेहोश हो गईं। इसके बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मृतक महिला के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।
आरोपी ने महिला पर जादू-टोना का आरोप लगाया और कहा कि अगर वह महिला की हत्या नहीं करता तो वह उसकी हत्या कर देती।
नाबालिग से ऑटो चालकों ने किया गैंगरेप
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी मानसिक तौर पर ठीक व्यवहार कर रहा था। लेकिन उसे अपने अपराध का कोई पश्चाताप या दुख नहीं था।
पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से कराया पड़ोसी का रेप
विज्ञापन
