{"_id":"2219711f3b7ed4f5930b5f5dc86d1e0f","slug":"girlfriend-boyfriend-rapes-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से कराया पड़ोसी का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से कराया पड़ोसी का रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़सा गांव में बृहस्पतिवार रात एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर एक महिला का रेप कर दिया। शुक्रवार सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। मेडिकल जांच के बाद गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वारदात गांव झाड़सा में गुरुवार देर रात हुई। गांव में किराये के मकान में रह रही 22 वर्षीया महिला अपने पति के साथ रहती है। वे 8 दिन पहले ही यहां रहने आए थे। पति मसाज की होम सर्विस देने का काम करता है। जबकि महिला घरों में मेड का काम करती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: हवलदार ने किया सिपाही के बेटे से दुष्कर्म
विज्ञापन
इनके मकान के ठीक सामने एक महिला भी अपने पति के साथ रहती है। गुरुवार की रात पीड़िता का पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था।
सदर थाना पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि गुरुवार रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उनके पड़ोस में रहने वाली महिला सुमन ने गुरुवार रात दस बजे उसे मसाज के बहाने अपने घर पर बुलाया। घर जाने पर पता चला कि पहले से उसका पुरुष मित्र भी मौजूद है।
सुमन ने अपने मित्र की पहचान राजस्थान निवासी करण के रूप में पीड़िता से कराई। पीड़िता ने बताया कि सुमन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांध दिए।
इसे भी पढ़ें: 'मैं क्लास में गई तो टीचर ने दरवाजा बंद कर दिया...'
इसके बाद करण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर चली गई। शुक्रवार सुबह पति के घर आने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दंपती सदर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दी। दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उसने उस व्यक्ति का परिचय राजस्थान निवासी करण के रूप में कराया। कुछ देर बात करने के बाद युवक ने महिला की सहायता से पीड़िता का रेप कर दिया। सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक डागर ने बताया कि दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।