{"_id":"60a3ffb08ebc3eb9d80e8393","slug":"man-arrested-for-black-marketing-of-remdesivir-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : इंदौर में व्हाट्सएप पर 15 हजार में बेच रहा था रेमडेसिविर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : इंदौर में व्हाट्सएप पर 15 हजार में बेच रहा था रेमडेसिविर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 18 May 2021 11:30 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 May 2021 11:30 PM IST
सार
इंदौर में व्हाट्सएप पर 15 हजार रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले शख्स को कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रेमडेसिविर कालाबाजारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के कहर के बीच कालाबाजारी भी चरम पर है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां व्हाट्सएप पर 15 हजार रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले शख्स को कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 2 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी तीन लोगों को किया गया था गिरफ्तार
कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शनों की कालाबाजारी के आरोप में सोमवार को भी इंदौर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध निरोधक शाखा) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि कनाडिया रोड पर जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कैथवास (21), गौरव पाटीदार (21) और रवि वैष्णव (24) के रूप में की गई
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तलाशी पर कैथवास और पाटीदार के कब्जे से एक-एक रेमडेसिविर इंजेक्शन पाया गया, लेकिन पूछताछ में वे इस बारे में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कि उन्हें ये इंजेक्शन कैसे मिले। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन अवैध रूप से हासिल किए थे और वे इन्हें जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
