{"_id":"66a38e05dc631791680ecaef","slug":"maihar-news-three-youths-swept-away-in-the-strong-current-of-the-river-one-missing-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: नदी के तेज बहाव में बहे तीन युवक, दो ने तैरकर बचाई जान, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: नदी के तेज बहाव में बहे तीन युवक, दो ने तैरकर बचाई जान, एक की तलाश जारी
Fri, 26 Jul 2024 05:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:23 PM IST
सार
राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश के कारण हालात खराब हो गए। एसडीआरएफ टीम और अमदरा थाना की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में डूडी गांव के पास स्थित एक नदी को पार करते समय तीन लोग तेज बहाव में बह गए। इनमें दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डूडी गांव निवासी तीनों लोग कल रात घर जाते समय नदी में बना रपटा पार कर रहे थे। तभी सुरेश सिंह का पांव फिसल जाने से वह नदी में गिर गया। उसके साथ राम मिलन और प्रेमलाल कुशवाह भी बह गए। राममिलन और प्रेमलाल को तो बचा लिया गया, लेकिन सुरेश तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस और ग्रामीण उसे खोज रहे थे, लेकिन अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और अमदरा थाना की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश के कारण हालात खराब हो गए। कई सड़कों और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सीहोर, खरगोन, हरदा, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, मंडला, नर्मदापुरम, बालाघाट, सिवनी में तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में रुक-रुककर पानी गिरता रहेगा।
