फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakaleshwar Expansion Scheme: Works worth Rs 730 crore will be completed before Mahashivratri

महाकालेश्वर विस्तार योजना: महाशिवरात्रि से पहले पूरे हो जाएंगे 730 करोड़ रुपए के काम 

Sat, 06 Nov 2021 12:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Nov 2021 12:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शिवरात्रि से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
Mahakaleshwar Expansion Scheme: Works worth Rs 730 crore will be completed before Mahashivratri
उज्जैन में निर्माण कार्यों की जानकारी लेते शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन में श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना (जो कि बड़ा रुद्रसागर में तैयार की जा रही है) का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा। साथ ही निर्देश दिए कि अगले साल महाशिवरात्रि (1 मार्च 2022) से पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान चौहान ने विकास योजना के तहत बनाए जा रहे आधार स्तंभ, भित्ति चित्रों एवं  म्यूरल वॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमल तालाब को देखा और सप्त ऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियां, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 करोड़ रुपए की है, जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएं, परंपराएं, मान्यताएं आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा कि तीर्थ-यात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो। त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक जाने वाले पाथ-वे पर 108 स्तंभ बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्तंभ पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed