फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   maha shivratri 2018:facts about Mahakaleshwar Ujjain and famous shiv temples of madhya pradesh

महाशिवरात्रि 2018: मोक्षदायिनी उज्जैन के महाकालेश्वर समेत मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर

Tue, 13 Feb 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 13 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri 2018:facts about Mahakaleshwar Ujjain and famous shiv temples of madhya pradesh
महाकालेश्वर
महाकालेश्वर 
विज्ञापन


भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में है। इस नगरी का पौराणिक और धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व जगजाहिर है। ऐसी मान्यता है कि महाकाल जहां स्थित हैं वह धरती का नाभि स्थल है या पृथ्वी का केंद्र है। पुराणों, महाभारत और महाकवि कालिदास की रचनाओं में भी इस मंदिर का अत्यंत सुंदर उल्लेख मिलता है। 

प्राचीन नगर उज्जैन मालवा क्षेत्र में क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है। प्राचीन समय में इसे उज्जयिनी कहा जाता था। उज्जैन हिन्दू धर्म की सात पवित्र तथा मोक्षदायिनी नगरियों में से एक है। अन्य छह मोक्षदायिनी नगरियां हैं – हरिद्वार, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, द्वारका और कांचीपुरम। यहाँ हिन्दुओं का पवित्र उत्सव कुम्भ मेला हर 12 वर्षों में एक बार लगता है। 
विज्ञापन

जहां ओमकार स्वरूप में विद्यमान हैं महादेव

maha shivratri 2018:facts about Mahakaleshwar Ujjain and famous shiv temples of madhya pradesh
ओम्कारेश्वर
ओम्कारेश्वर 

मध्य प्रदेश के इंदौर से 77 किलोमीटर दूर स्थित है ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग। ओम्कारेश्वर का शिवमंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक माना जाता है। भगवान शिव यहां ओमकार स्वरूप में विद्यमान हैं और मां नर्मदा स्वयं ॐ के आकार में बहती है।

यह एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो नर्मदा नदी के मध्य ओमकार पर्वत पर स्थित है। मान्यता है कि भगवान शिव प्रतिदिन तीनों लोकों में भ्रमण के बाद यहां विश्राम करते हैं। इसलिए हर रोज यहां भगवान शिव की शयन आरती की जाती है और श्रद्धालु खासतौर पर शयन दर्शन के लिए यहां आते हैं।

हिंदुओं में सभी तीर्थों के दर्शन के बाद ओम्कारेश्वर के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। तीर्थ यात्री सभी तीर्थों का जल लाकर यहां ओम्कारेश्वर महादेव का अभिषेक करते हैं, तभी सारे तीर्थ पूर्ण माने जाते हैं। 

उत्तर भारत का 'सोमनाथ'

maha shivratri 2018:facts about Mahakaleshwar Ujjain and famous shiv temples of madhya pradesh
भोजेश्वर महादेव मंदिर
भोजेश्वर मंदिर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भोजेश्वर मंदिर को उत्तर भारत का 'सोमनाथ' भी कहा जाता है। भगवान शिव के इस मंदिर में आज भी अधूरा शिवलिंग स्थापित है।

भोजेश्वर या भोजपुर नाम से मशहूर इस मंदिर की स्थापना परमार वंश के राजा भोज ने करवाई थी। यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यह मंदिर बेहद विशाल है और इसके चबूतरे की लंबाई ही करीब 35 मीटर है। 

इस मंदिर की सबसे खास बात यहां स्थापित शिवलिंग है जिसका निर्माण एक ही पत्थर से हुआ है। दूसरी बात जो इस मंदिर को खास बनाती है वह है इसका अधूरापन। मान्यताओं के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण एक ही दिन में पूरा होना था।

लेकिन मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने से पहले सूर्योदय हो गया और निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। इसलिए यह मंदिर आज भी अधूरा ही है।
 
विज्ञापन

भस्मासुर से बचकर यहां आए थे भोलेनाथ

maha shivratri 2018:facts about Mahakaleshwar Ujjain and famous shiv temples of madhya pradesh
जटाशंकर महादेव मंदिर
जटाशंकर महादेव 

पंचमढ़ी स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर वह जगह है जहां भस्मासुर से बचने के लिए भगवान भोलेनाथ ने शरण ली थी। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भोलेनाथ ने भस्मासुर की कड़ी तपस्या से प्रसन्न होकर उसे मनचाहा वरदान दे दिया।

भस्मासुर ने वरदान मांग लिया कि वह जिसके सिर पर हाथ रखे वह भस्म हो जाए। वरदान मिलते ही भस्मासुर ने वरदान की ताकत को आजमाने के लिए भोलेनाथ के ही पीछे पड़ गया। भस्मासुर से बचने के लिए महादेव ने जिन कंदराओं और गुफाओं में शरण ली वह स्थान पंचमढ़ी में हैं। इसलिए यहां महादेव के कई मंदिर हैं। 

मान्यता है कि पंचमढ़ी पांडवों की वजह से भी जानी जाती है। वनवास पूरा करने के बाद पांडवों ने एक वर्ष का अज्ञात यहां भी बिताया था। उनकी पांच कुटिया या मढ़ी या गुफाएं थी जिसकी वजह से इस जगह का नाम पंचमढ़ी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed