{"_id":"614712478ebc3ee52b418923","slug":"madhya-predesh-congress-not-to-field-candidate-for-rs-bypoll-bjp-murugan-likely-to-be-elected-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, मुरुगन के निर्विरोध चुने जाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, मुरुगन के निर्विरोध चुने जाने की संभावना
Sun, 19 Sep 2021 04:04 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 19 Sep 2021 04:04 PM IST
सार
मुरुगन को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है, उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा।
विज्ञापन
L Murugan PM Modi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की अगले महीने मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना प्रबल हो गई है क्योंकि कांग्रेस ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने मुरुगन को चार अक्तूबर को राज्यसभा के होने वाले उपचुनाव के लिए मध्यप्रदेश से उम्मीदवार घोषित किया है ।
विज्ञापन
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट इस साल जुलाई में खाली हो गई, गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने बताया, ‘हम किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में एक सीट पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है।’
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है, क्योंकि भाजपा को मध्यप्रदेश की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार मुरुगन के नाम की घोषणा होने से पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और उमा भारती का नाम राज्यसभा की इस सीट के लिए चल रहा था।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के 125 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 95, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। तीन सीटें अभी रिक्त हैं । राज्य की 11 राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास वतर्मान में सात और कांग्रेस की तीन सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।
