{"_id":"61b4661c734b796bf862c645","slug":"madhya-pradesh-youth-arrested-in-khandwa-for-making-objectionable-remarks-on-cds-general-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सीडीएस जनरल रावत पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाला युवक खंडवा में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सीडीएस जनरल रावत पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाला युवक खंडवा में गिरफ्तार
Sat, 11 Dec 2021 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवक को सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य की हेलीकॉप्टर हादसे में शहीदत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने नगालैंड मामले से जोड़कर की थी फेसबुक पर टिप्पणी।
विज्ञापन
सीडीए के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में आपत्तिजनक कमेंट करने पर खंडवा के दुर्गेश वास्केले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य की तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य बुधवार को इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर शहीद हो गए थे। खंडवा के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की शिकायत हुई थी। उसके बाद शुक्रवार को उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने वह लिखा था। पंधाना पुलिस थाना प्रभारी आरएस मालवीय ने कहा कि आरोप के समर्थन में एक वीडियो सीडी भी शिकायतकर्ताओं ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद आरोपी दुर्गेश वास्केले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान (आईपीसी) की धारा 297 (धार्मिक भावनाएं भड़काने), 153-ए (दो समुदायों में वैमनस्य भड़काने), 153-बी (राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
क्या लिखा था युवक ने
दुर्गेश वास्केले ने फेसबुक पर लिखा कि- "तुमने हमारे 14 लोगों को मारा। इसके बदले में प्रकृति ने तुम्हारे 13 सैनिकों को इसकी सजा दी है।" वास्केले का आशय नगालैंड की घटना था, जहां सुरक्षा बलों की फायरिंग में 14 आम नागरिकों की मौत हुई है। शिकायतकर्ताओं अजय मोरे और नीलेश डागोर ने आरोप लगाया कि वास्केले ने सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सिंह और अन्य जवानों की मौत पर खुशी जाहिर की। साथ ही सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। आरोपी ने शहीदों का अपमान किया है। साथ ही देश की एकता-अखंडता पर प्रतिकूल असर डाला है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने भी लिखा था पत्र
इससे पहले पंधाना के भाजपा विधायक राम डागौर ने भी पत्र लिखकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के कार्यकर्ता वास्केले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच, कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया कि भाजपा के आईटी सेल के जिला प्रमुख इंदर पटेल ने वास्केले के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट किया था कि वह बिल्कुल सही कह रहे हैं। कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पूछा कि पटेल के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। भाजपा विधायक का कहना है कि उन्हें पटेल की टिप्पणी के बारे में पता चला है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी है।