फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh vidhan sabha chunav results 2018 : Rahul Gandhi congress can win in indore

इंदौर में बदल सकता है दौर, कांग्रेस के हाथ में आती दिख रही हैं सीटें

Tue, 11 Dec 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 11 Dec 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh vidhan sabha chunav results 2018 : Rahul Gandhi congress can win in indore
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की राजनीति भी करवट बदल रही है। 2013 के चुनावों में यहां कांग्रेस को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ और भी बन रही है। संजय शुक्ला, अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल, जीतू पटवारी और तुलसीराम सिलावट, ये सब नाम उन नेताओं के हैं, जो पिछले लगभग एक दशक से विधानसभा पहुंचने की बाट जोह रहे थे। लेकिन जनता का आशीर्वाद उन्हें नहीं मिल रहा था। लेकिन इस बार के नतीजों में यह सभी आगे चल रहे हैं। यदि यह रुझान जीत में बदल गए तो यह इंदौर की राजनीति का नया दौर बन जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा लगता है इस बार भाजपा से नाराजगी का फायदा इन सभी नेताओं को मिला है। जिन नेताओं के लिए यह माना जाने लगा था कि उनका राजनैतिक कॅरियर खत्म होता जा रहा है, वो सभी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पुत्र आकाश विजयवर्गीय को इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से टिकट दिलवाया, लेकिन उनकी जीत होती नहीं दिख रही है। पुराने दिग्गज कांग्रेसी नेता अश्विन जोशी के आगे आकाश का सिक्का नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी रैली कर चुके हैं। लेकिन यह रैली वोटों में कितनी तब्दील हुई, यह समझने वाली बात होगी। भाजपा के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतना बेहद आवश्यक था, क्योंकि यहीं से 2019 की जीत की राह निकलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की ऊंच-नीच का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। हालांकि भाजपा नेता शायना एनसी ने प्रारंभिक रुझानों के बाद ही कहा था कि पांच विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर 2019 के चुनावों पर नहीं पड़ेगा। फिलहाल मुकाबला रोचक दौर में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि मध्यप्रदेश में देर शाम तक सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed