फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh Election Results: कांग्रेस ने भाजपा से उसका सबसे मजबूत किला छीना, शिवराज ने मानी हार

Tue, 11 Dec 2018 10:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 11 Dec 2018 10:14 PM IST
खास बातें

  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
  • रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को बहुमत
  • कैलाश विजयवर्गीय ने की कांग्रेस की तारीफ

विज्ञापन
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2018 final Results Live: News Update on Election Results
Madhya pradesh assembly election results 2018 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

मध्यप्रदेश में आखिर भाजपा के 15 साल के शासन का अंत हो गया। कांग्रेस ने 114 सीटें जीती हैं और उसे निर्दलियों और सपा-बसपा विधायकों का भी साथ मिल गया है। इस तरह उसने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आज कमनलाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलेंगे। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने अपनी हार कबूल करते हुए कहा कि संख्या बल के सामने मैं सर झुकाता हूं। हमारे पास बहुमत नहीं है इसीलिए हम सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे। मैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं। 
 
10:14 PM, 11-Dec-2018

बुधनी से जीते शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट पर 58,999 से जीत दर्ज की। 
 

 
विज्ञापन
10:10 PM, 11-Dec-2018

भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

रुझानों में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं और भाजपा को 109 सीटें। 
08:20 PM, 11-Dec-2018
मध्यप्रदेश में फिलहाल भाजपा और कांग्रेस का स्कोर टाई दिखा रहा है। क्रिकेट के रोमांच की तरह ही पल-पल धड़कन बढ़ाने वाले स्कोरकार्ड में फिलहाल दोनों दलों का स्कोर 111-111 है। 

07:51 PM, 11-Dec-2018

भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न

मध्यप्रदेश में चुनाव नतीजों के रुझानों से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न शुरू किया।
 

 
06:38 PM, 11-Dec-2018
देवरी सीट पर बहुत नजदीकी मुकाबला। पांच सीटों पर नजदीकी मुकाबला। 9 बजे तक होगी तस्वीर साफ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 11-Dec-2018
18-19 सीटों पर हार-जीत का अंतर 800 से भी कम रहा। 
 
04:11 PM, 11-Dec-2018
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रुझानोें में कांग्रेस 115 सीटों और भाजपा 105 सीटों पर आगे है।
 

 
04:09 PM, 11-Dec-2018

मनोज पटेल हारे

देपालनगर से भाजपा के मौजूदा विधायक मनोज पटेल को हार का सामना करना पड़ा है। पटेल ने कहा, "मुस्लिम मतदाताओं ने एक तरफ कांग्रेस को वोट दिया जिससे समीकरण बदल गए। मेरी हार धनबल के जनबल की हार।" 

लाल सिंह आर्य बोले- 'माई का लाल..' बयान से नुकसान

भिण्ड में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने एससी एसटी एक्ट और शिवराज सिंह चौहान के 'माई का लाल..' बयान से नुकसान होना बताया है। उन्होंने कहा है कि गोहद में इसका प्रभाव चला है जबकि अन्य सीटों पर यह प्रभाव देखने को नहीं मिला। 

लाल सिंह आर्य ने कहा है कि मतगणना में तीन राउंड हारने के बाद चौथा राउंड भी हारूंगा। लेकिन उसके बाद भाजपा बढ़त लेगी और जीतकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed