Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people, including innocent child, died and several others were injured in accident in Karnal

करनाल: दो कारों की भीषण टक्कर में मासूम समेत दो की मौत, कई घायल; सड़क पर बिखरा मिला शादी का सामान

Sun, 22 Nov 2026 10:16 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 22 Nov 2026 10:16 AM IST
सार

करनाल में हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर शादी के कपड़े, बैग, मिठाई और बच्चों के जूते समेत अन्य सामान बिखर गया।

विज्ञापन
Two people, including innocent child, died and several others were injured in accident in Karnal
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में आईटीआई चौक से महाराजा अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। अमृतधारा अस्पताल के सामने हुए हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पलट गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे भी टूट गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तेज रफ्तार से आई और बैरिकेड पार करते हुए दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में सफेद रंग की क्रेटा कार (एचपी-22सी-7874) और महिंद्रा एसयूवी (एचआर-05वाई-5151) शामिल थीं। क्रेटा में सवार परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। टक्कर के बाद सड़क पर शादी के कपड़े, बैग, मिठाई और बच्चों के जूते समेत अन्य सामान बिखर गया।
विज्ञापन


हादसे में करीब 20-21 वर्षीय युवक और 9-10 वर्षीय बच्चे की मौत होने की जानकारी सामने आई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस और डायल 112 की मदद से अमृतधारा अस्पताल और सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस और मॉडल टाउन चौकी की टीमें मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क पर पलटी दोनों कारों और टूटे बिजली के खंभों को हाइड्रा क्रेन की मदद से हटवाया गया। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी गीता ने बताया कि शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed