{"_id":"62cf09b9f8528c2f843a52cd","slug":"madhya-pradesh-upa-presidential-candidate-yashwant-sinha-reached-bhopal-kamal-nath-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे भोपाल, कमलनाथ ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे भोपाल, कमलनाथ ने किया स्वागत
Thu, 14 Jul 2022 11:58 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:58 AM IST
सार
यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बुधवार को राजधानी पहुंचे। भोपाल आगमन पर उनका मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, विधायक आरिफ मसूद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
विज्ञापन
यशंवत सिन्हा के भोपाल पहुंचने पर कमलनाथ ने स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बुधवार को राजधानी पहुंचे। भोपाल आगमन पर उनका मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, विधायक आरिफ मसूद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
यशवंत सिन्हा प्राइवेट विमान से गुवाहाटी से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कांग्रेस नेताओं के साथ पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पहुंचे। जहां कमलनाथ ने उनका स्वागत किया। यशवंत सिन्हा कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
वहीं, गुरुवार को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपेटी भी भोपाल पहुंची। राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र और अन्य सामग्री को कड़ी सुरक्षा और निगरानी में विधानसभा भवन के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बता दें विधानसभा में सिर्फ विधायक वोट डालेंगे। 29 लोकसभा सदस्य और 11 राज्यसभा सदस्य दिल्ली में संसद भवन में वोट डालेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भी भोपाल पहुंचेंगी। उनका भाजपा विधयकों से मिलने का कार्यक्रम है। भाजपा ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। उनका स्वागत आदिवासी थीम पर केंद्रीत रहेगा।