फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Union Minister Smriti Irani reaches Bhopal, will participate in Mahila Morcha camp in Sehore

Madhya Pradesh: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भोपाल पहुंचीं, सीहोर में महिला मोर्चा शिविर में लेंगी भाग

Sun, 15 May 2022 01:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 May 2022 01:18 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीहोर में आयोजित महिला मोर्चा शिविर में भाग लेने के लिए रविवार को भोपाल पहुंचीं। राजा भोज एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Union Minister Smriti Irani reaches Bhopal, will participate in Mahila Morcha camp in Sehore
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत करते भोपाल बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में  महिला मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसमें भाग लेने के लिए रविवार को भोपाल पहुंचीं। राजा भोज एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया।

विज्ञापन

सीहोर में बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में देशभर से महिला मोर्चा से जुड़े महिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। इसके तहत ही स्मृति ईरानी भी भोपाल और सीहोर प्रवास पर हैं। स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करेंगी। एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद सीहोर रवाना हो गईं।

विज्ञापन


तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को पार्टी के संगठक वी सतीश ने कहा कि संगठन में निस्वार्थ भावना से कार्य करना चाहिए, इससे निपुणता आती है। भले ही कुल जनसंख्या का लगभग 50 प्रतिशत भाग महिलाओं का है, लेकिन समाज में शांति एवं सदाचार स्थापित करने में उनका योगदान इससे कहीं ज्यादा है। महिलाओं के पास कुछ ऐसी ईश्वरीय शक्तियां हैं, जो आमतौर पर पुरुषों में नहीं पाई जातीं और इन्ही शक्तियों एवं अपने कार्यकौशल की बदौलत आज समाज में आगे आकर बहनों ने अपना एक सर्वमान्य एवं सम्माननीय स्थान बनाया है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी जैसे विचारों पर चलकर ही देश आगे बढ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने भारतीय जनता पार्टी की महिला सशक्तिकरण में योगदान का विषय रखा और विभिन्न प्रकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाओं को उद्योग से कैसे जोड़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कविता यही समय है, सही समय है के साथ समापन किया।

भारतीय महिला कानून की विशेषज्ञ मोनिका अरोरा ने भारतीय महिला कानून विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं कैसे न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ सकती हैं।

यूजीसी की सदस्य सुषमा यादव ने राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं के योगदान की बात कहते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed