{"_id":"627dffeea8a702091f1ed518","slug":"madhya-pradesh-union-minister-prahlad-patel-praised-pm-modi-said-the-country-is-progressing-in-safe-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- देश सुरक्षित हाथों में तरक्की कर रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- देश सुरक्षित हाथों में तरक्की कर रहा है
Fri, 13 May 2022 12:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 12:21 PM IST
सार
मंत्री प्रहलाद पटेल गुरुवार को एक दिवसीय पन्ना जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने वैचारिक प्रबोधन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सक्षम नेतृत्व ही राष्ट्र को सुरक्षित कर सकता है, इस समय राष्ट्र सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद पटेल गुरुवार को एक दिवसीय पन्ना जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने वैचारिक प्रबोधन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सक्षम नेतृत्व ही राष्ट्र को सुरक्षित कर सकता है, इस समय राष्ट्र सुरक्षित हाथों में है। जब से देश में रक्षा क्षेत्र में चुनौतियां आई हैं तभी से भारत में स्टार्टअप शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनकर तैयार है, कोई भी देश अब आंख नहीं दिखा सकता। इस समय भारत सुरक्षित हाथों में है, भले ही देश रक्षा के क्षेत्र में विदेशी हथियारों पर निर्भर रहा हो, लेकिन इस समय रक्षाकारी डोर बनते ही 2016 से हथियारों का स्वदेशी निर्माण शुरू हुआ है और इस समय भारत में कई महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण बन रहे हैं और बड़ी मात्रा में बैलेस्टिक मिसाइल ब्रह्मोस मिसाइल सहित बड़े हथियार बने हैं। भारत की तरक्की इस बात का प्रमाण है कि अब भारत दिल दुनिया की बड़ी शक्तियों में से एक है, रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद भी हम अपनी बात कहते रहे और कह पाने में सक्षम हैं और अपने फैसले किसी के दबाव पर नहीं किए मोदी सरकार के बीच कोई भी राष्ट्र दबाव नहीं बना सकता देश की हर सीमा सुरक्षित है।
प्रहलाद पटेल ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है यह बहुउद्देशीय परियोजना शीघ्र ही शुरू होगी बजट का एलॉटमेंट हो गया है शीघ्र ही निर्माण शुरू होगा। इस परियोजना में बुंदेलखंड का सूखा तो दूर होगा ही पेयजल, बिजली भी बड़ी मात्रा में मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी से भी इस परियोजना से बिजली तैयार की जाएगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है, जिससे तेजी से बुंदेलखंड का विकास होगा। पटेल ने ओबीसी आरक्षण पर भी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि सर्वाधिक रिजर्वेशन समुदाय के जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में हैं। भाजपा संविधान और न्यायालय पर भरोसा करती है न्यायालय का फैसला पूरी तरह से मान्य होगा।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन संवैधानिक प्रक्रिया है शीघ्र ही पंचायत के चुनाव होंगे और लोगों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा और न्यायालय ने जो फैसला किया है उसी आधार पर हमें स्वीकार है।