फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Tiger was hunted by laying current STF caught three poachers

MP News: करंट बिछाकर किया गया था बाघ का शिकार, STF ने तीन शिकारियों को पकड़ा, पंजा काटने वाले तस्कर की तलाश

Mon, 03 Oct 2022 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 10:17 AM IST
सार

बाघ का शिकार छिंदवाड़ा के चौरई रेंज के जंगलो में किया गया था। जबकि शिकारियों ने वारदात को छुपाने के लिए बाघ की लाश पेंच नदी में फेंकी थी। एसटीएफ ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Tiger was hunted by laying current STF caught three poachers
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेंच नेशनल पार्क के कोनापिंडरई बीट में पेंच नदी में मिले बाघ की लाश को लेकर अब शिकार की परते खुल रही हैं। बताया जा रहा है कि बाघ का शिकार छिंदवाड़ा के चौरई रेंज के जंगलो में किया गया था। जबकि शिकारियों ने वारदात को छुपाने के लिए बाघ की लाश पेंच नदी में फेंकी थी। करंट बिछाकर बाघ को मौत के घाट उतारने वाले तीन शिकारियों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। चौरई रेंज के ग्राम हिर्री में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए यहां खेतों में करंट बिछाया जाता है। हिर्री  निवासी सीताराम पिता विज्जू बेलवंशी ने अपने खेत में करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में बाघ भी आ गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सीताराम ने अपने भाई टंटू और शोभेलाल के साथ मिलकर बाघ के शव को पेंच नदी में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


एसटीएफ के साथ वन विभाग की टीम ने की पड़ताल
पेंच पार्क, भोपाल एसटीएफ और चौरई रेंज की टीम ने मामले की पड़ताल की, जिसमें आरोपियों को एसटीएफ और पेंच पार्क की टीम अपने साथ ले गई है। हालांकि देर रात तक बाघ के पंजे काटने वाले तस्करों का खुलासा नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


नदी में तैरता मिला था बाघ का शव
चौरई रेंज के जंगल से लगे पेंच पार्क के बफर रेंज कुंभपानी में एक सात वर्षीय बाघ का शव कुछ मछुवारों को पेंच नदी में तैरते मिला था। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के पहले दिन ही बाघ की मौत की खबर मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद अफसरों सहित वन अमला घटना स्थल पर पहुंचा।  बादलपार और कोना पिंडरई के बीच पेंच नदी के छोर में पहुंचकर बाघ के शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। जिसका पंजा कटा हुआ था,जबकि पोस्टमार्टम में बाघ की करंट से मौत होना पाया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ से लड़ाई में गई तेंदुए की जान
शनिवार को ही पार्क के कर्माझिरी रेंज में एक तेंदुए का भी शव मिला था, जिसके बाद पार्क में वन्यप्राणियों की सुरक्षा को लेकर अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि तेंदुए का शिकार किसी बाघ द्वारा किए जाने की बात वनअफसरों द्वारा कही जा रही है। चर्चा में कर्माझिरी क्षेत्र के एसडीओ  पाटीदार ने बताया कि बाघ से लड़ाई में तेंदुए की मौत होने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed