फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: This time the summit of G-20 countries may be held in Indore, the central government team will inspect

मध्यप्रदेश: इस बार इंदौर में हो सकता है जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन, केंद्र सरकार की टीम करेगी निरीक्षण

Thu, 03 Mar 2022 05:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 05:59 PM IST
सार

जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन इस बार इंदौर में हो सकता है। भारत के तीन शहरों में इंदौर का नाम भी शामिल है। इसके लिए केंद्र सरकार की टीम इंदौर पहुंचकर लोकेशन देखेगी। यदि सबकुछ सही होता है तो इंदौर का नाम तय हो सकता है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: This time the summit of G-20 countries may be held in Indore, the central government team will inspect
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन इस बार मध्यप्रदेश के इंदौर में हो सकता है। केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय टीम इसके लिए इंदौर पहुंच चुकी है। यह टीम इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर के साथ ही अन्य स्थानों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एशिया, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों की अंतरराष्ट्रीय संस्था जी-20 के 2023 में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए देश के तीन शहरों का नाम सुझाया गया है जिसमें इंदौर का नाम भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल डिवीजन के डॉ. असीम वोरा ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार के तीन सदस्यों का दल निरीक्षण के लिए इंदौर पहुंचा। इस दल में समिट डिविजन के ओएसडी प्रवीण जाखर, प्रोटोकॉल डिवीजन के अधिकारी रोहित शर्मा और समिट डिवीजन के कंसल्टेंट नवीन सक्सेना इंदौर में लोकेशन देखेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि अभी हमें सिर्फ टीम के आने की जानकारी है। कुछ लोकेशन हम दिखाएंगे। उच्च स्तर पर अधिकारी इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य इंदौर सहित तीन शहरों का निरीक्षण करेंगे। इसमें दिल्ली भी शामिल है। हालांकि इंदौर का नाम अभी तय नहीं है लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह इंदौर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। चूंकि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और आईटी सेक्टर के रूप में विकसित हो रहा है। इंदौर के देवी अहिल्या अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की देश के लगभग सभी शहरों से सीधी कनेक्टिविटी है और सभी देशों से इसकी कनेक्टिविटी की संभावना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed