{"_id":"5be2a385bdec22233165e290","slug":"madhya-pradesh-the-use-of-symbols-of-religious-faith-by-tying-red-clothes-in-a-copper-vessel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: तांबे के पात्र में लाल कपड़ा बांधकर धार्मिक आस्था के प्रतीक का इस्तेमाल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: तांबे के पात्र में लाल कपड़ा बांधकर धार्मिक आस्था के प्रतीक का इस्तेमाल, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सतना में तांबे के पात्र में लाल कपड़ा बांधकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत की गई थी कि नारायण त्रिपाठी ने तांबे के पात्र में लाल कपड़ा बांधकर धार्मिक आस्था के प्रतीक का इस्तेमाल किया है ।
विज्ञापन
इस मामले में नारायण त्रिपाठी के अलावा कलश पकड़ने वाले 11 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत 125A व आईपीसी की धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं एक और मामले में मुरैना के बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह डंडोतिया के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन पर धर्म के नाम पर प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। दरअसल, बलवीर सिंह डंडोतिया ने अखबार में लक्ष्मी-गणेश का पोस्टर छपवाया था, जिस पर उनका फोटो भी छपा था।
विज्ञापन
इसे विज्ञापन की श्रेणी में लेते हुए जिला प्रशासन ने कोतवाली में मामला दर्ज किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट मनीष सिंह ने लिखित शिकायत देकर यह मामला दर्ज कराया है।
