फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Shivpuri Onions worth Rs 22 lakh go missing empty truck found

नासिक से 22 लाख रुपये की 40 टन प्याज लेकर चला ट्रक गायब, फिर मध्यप्रदेश में खाली मिला

Fri, 29 Nov 2019 08:55 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अजय सिंह Updated Fri, 29 Nov 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Shivpuri Onions worth Rs 22 lakh go missing empty truck found
शिवपुरी के एसपी से मिले कारोबारी - फोटो : ANI

प्याज की कीमतों में तेजी के चलते अब इसकी चोरी शुरू हो गई है। एक कारोबारी प्रेम चंद शुक्ला ने गुरुवार को दावा किया कि नासिक से गोरखपुर जा रहा करीब 22 लाख रुपये का 40 टन प्याज से भरा ट्रक मध्यप्रदेश के शिवपुरी से लापता है। ट्रक 11 नवंबर को नासिक से चला और इसे 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन यह आजतक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्ला ने शिवपुरी के एसपी से मिलकर मामले की जांच करने की अपील की है। एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खाली ट्रक तेंदू पुलिस थाना क्षेत्र में खड़ा मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेम चंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका। इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की। मध्यप्रदेश में अभी प्याज 100 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed