{"_id":"5de08f968ebc3e547d542f09","slug":"madhya-pradesh-shivpuri-onions-worth-rs-22-lakh-go-missing-empty-truck-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक से 22 लाख रुपये की 40 टन प्याज लेकर चला ट्रक गायब, फिर मध्यप्रदेश में खाली मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक से 22 लाख रुपये की 40 टन प्याज लेकर चला ट्रक गायब, फिर मध्यप्रदेश में खाली मिला
Fri, 29 Nov 2019 08:55 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
शिवपुरी के एसपी से मिले कारोबारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की कीमतों में तेजी के चलते अब इसकी चोरी शुरू हो गई है। एक कारोबारी प्रेम चंद शुक्ला ने गुरुवार को दावा किया कि नासिक से गोरखपुर जा रहा करीब 22 लाख रुपये का 40 टन प्याज से भरा ट्रक मध्यप्रदेश के शिवपुरी से लापता है। ट्रक 11 नवंबर को नासिक से चला और इसे 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन यह आजतक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्ला ने शिवपुरी के एसपी से मिलकर मामले की जांच करने की अपील की है। एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खाली ट्रक तेंदू पुलिस थाना क्षेत्र में खड़ा मिला है।
विज्ञापन
प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेम चंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका। इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की। मध्यप्रदेश में अभी प्याज 100 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
