{"_id":"627aa4ec0c533a2fea322ce2","slug":"madhya-pradesh-school-education-minister-s-daughter-in-law-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने लगाई फांसी, कारणों का नहीं हो सका खुलासा, पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने लगाई फांसी, कारणों का नहीं हो सका खुलासा, पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह
Wed, 11 May 2022 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 11 May 2022 12:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सविता परमार (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम सात बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस भी फिलहाल चुप ही है। घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। सविता का मायका शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज मोहम्मदखेड़ा में एक समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन
