फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Psycho serial killer arrested for killing girls by trapping them in love

लव, सेक्स और मर्डर: सनकी सीरियल किलर ने एमपी की लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, मन भर गया तो कर दी हत्या

Thu, 14 Apr 2022 03:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक युवती की हत्या करने वाले आरोपी को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने 3 लड़कियों की हत्या करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Psycho serial killer arrested for killing girls by trapping them in love
साइको सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लड़कियों के अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे सेक्स के बाद उनकी हत्या करने वाले मध्य प्रदेश के एक सनकी सीरियल किलर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सनकी सीरियल किलर 18 से 25 साल की लड़कियों को अधिकारी, डॉक्टर बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाता था। उनसे दोस्ती के बाद वह लड़कियों से प्यार के नाम पर रिलेशन बनाता था, जब उसका मन भर जाता था तो वह लड़कियों की हत्या कर देता था और लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सुनसान रेलवे ट्रेक पर फेंक देता था, ताकि हत्या एक्सीडेंट लगे। राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने तीन लड़कियों की हत्या करने की बात कबूल की हैं। तीन लड़कियों में से एक लड़की ग्वालियर की रहने वाली थी,जिसकी सीरियल किलर ने हत्या कर दी।
विज्ञापन


बता दें ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके से कुछ दिनों पहले पूजा शर्मा (24 वर्षीय ) नाम की एक छात्रा लापता हो गई थी।  युवती अपने भाई के साथ अपने जीजा के यहां रहने आई थी। इसी दौरान वह अचानक एक दिन लापता हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने 4 अप्रैल को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस तब से लड़की की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराह हाथ नहीं लग रहा था। 
विज्ञापन


हाल ही में राजस्थान पुलिस ने साइको किलर मिंटू उर्फ विक्रांत को गिरफ्तार किया, जिसने तीन लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर हत्या करने की बात कबूल की हैं। राजस्थान पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब लापता पूजा शर्मा का फोटो आरोपी को दिखाया तो उसने लड़की की पहचान पूजा के रूप में की और उसके हत्या करने की बात की है। फिलहाल मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी से पूछताछ में कई और खुलासे होने की बात भी कही जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि आरोपी युवतियों को अधिकारी बनकर फंसाता था कभी वह डॉक्टर, DSP तो कभी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर लड़कियों को इम्प्रेस कर अपने जाल में फंसाता था। उसके बाद वह अपनी बातचीत आगे बढ़ाता था। दोस्ती करने के बाद उनसे सेक्स करता था। जब लड़की इसका विरोध करती थी तो उसका मर्डर कर देता था। मर्डर करने के बाद उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक देता था ताकि यह घटना एक एक्सीडेंट लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed