फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Police: Exposed Bangladesh girl smuggling racket

मध्यप्रदेश: बांग्लादेश में 75 लड़कियों से की शादी, भारत लाकर कर देता था तस्करी, अब तक 200 को बना चुका है कॉलगर्ल

Mon, 04 Oct 2021 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Oct 2021 12:01 PM IST
सार

पुलिस ने बीते 11 महीनों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया है। मुख्य आरोपी मुनीर फरार था, जिसे सूरत से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Police: Exposed Bangladesh girl smuggling racket
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर उर्फ मुनीरूल ने खुलासा किया है कि वह पूरे भारत में बांग्लादेशी लड़कियों को सप्लाई करता था। वह अबतक 200 से ज्यादा लड़कियों को कॉलगर्ल बना चुका है। इसमें से ज्यादातर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। जिन्हें खुफिया रास्ते से भारत लाकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाता था। 

विज्ञापन


बता दें, इंदौर पुलिस ने गुरुवार को बांग्लादेशी तस्कर मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था। उसे इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है। यह बातें उसने पुछताछ के दौरान ही कबूल की हैं। 
विज्ञापन


75 लड़कियों से की शादी
बांग्लादेश के जसोर के रहने वाले मुनीर ने बताया कि उसने अबतक 75 लड़कियों से शादी की है। वह बांग्लादेश में गरीब घरों की लड़कियों से शादी करता था। इसके बाद पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते उन्हें भारत की सीमा में प्रवेश कराता था और एजेंट्स के जरिए आसपास के गांवों से भारत में प्रवेश करवाता था। इसके बाद उन लड़कियों की तस्करी अलग-अलग शहरों में की जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शहरों में होती थी लड़कियों की ट्रेनिंग 
बांग्लादेश से आने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी। 


10 हजार का था इनामी 
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लंबे समय से ऑपरेशन चला रही है। पिछले 11 महीने में पुलिस ने 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के ऑपरेशन में सागर, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों को पकड़ा गया था। मुनीर फरार हो गया था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed