फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: On the completion of eight years of Prime Minister Narendra Modi, CM Shivraj said- PM Modi Craftsman of New India

MP News: पीएम मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम शिवराज बोले- प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पकार

Wed, 01 Jun 2022 10:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:51 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है। उन्होंने लोगों का जीवन बदला, राजनीति की संस्कृति बदली और देश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: On the completion of eight years of Prime Minister Narendra Modi, CM Shivraj said-  PM Modi Craftsman of New India
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है। उन्होंने लोगों का जीवन बदला, राजनीति की संस्कृति बदली और देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ वर्षों का कार्यकाल देश का कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। केंद्र और मध्य प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकारें मिलकर प्रदेश में आगे भी इसी तरह विकास की गंगा बहाती रहें, यही कामना है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। वे नए भारत के शिल्पकार हैं। महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन से जन-जन को जोड़कर उसे जन आंदोलन बना दिया था। उनके बाद प्रधानमंत्री पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने अभियानों से जन को जोड़कर उन्हें जनआंदोलन बनाया है। चाहे पर्यावरण रक्षा की बात हो, स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर सिंगल यूज पॉलीथिन का अभियान, ये सब इसी के उदाहरण हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की तरह देश को एकात्म किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश की मुख्यधारा में शामिल किया है, तो उत्तर-पूर्व के प्रदेशों से आतंक का खात्मा कर विकास की नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और हमारी सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और गलवान नाले जैसे अभियानों के माध्यम से पाकिस्तान और चीन को उपयुक्त जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर मोदी जी की छवि एक सर्वमान्य नेता की है। दुनिया में देश का मान बढ़ा है। हमने दुनिया को वैक्सीन और दवाओं के अलावा अनाज तक दिया है। भारत अब वो देश नहीं है, जिसके भ्रष्टाचार की चर्चा दुनिया में होती थी, बल्कि अब भारत को एक सक्षम और स्वाभिमानी देश के रूप में देखा जाता है। यह दुनिया में भारत के बढ़ते महत्व की ही निशानी है कि एक तरफ जहां रूस हमें रूबल में तेल देने को तैयार है, तो अमेरिका भारत की दोस्ती की दुहाई दे रहा है। चौहान ने कहा कि मोदी जी ने अपने आठ सालों के कार्यकाल में राजनीति के एजेंडे से वंशवाद, परिवार वाद जैसी चीजों को हटाकर उसे सुशासन और विकास से जोड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का आठ वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के उनके संकल्प को पूरा करने वाले रहे हैं। शर्मा ने कहा कि बीते आठ वर्षों में प्रधानमंत्री का एक-एक क्षण राष्ट्र को समर्पित रहा है। इन आठ सालों में उन्होंने राजनीति की संस्कृति को तो बदला ही है, पूरी पारदर्शिता के साथ सुशासन की मिसाल भी कायम की है। शर्मा ने कहा कि देश के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं, लेकिन जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं।

प्रधानमंत्री ने जन-धन खातों से इस धारणा को तोड़ने का अभियान शुरू किया और आज हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री जब किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये भेजते हैं, तो पूरे 21 हजार करोड़ ही किसानों के खातों में पहुंचते हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है, तो आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त कराकर करोड़ों जिंदगियों को बचाने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने की राह पर कदम बढ़ा रही हैं।


प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाएगी, जो आज से शुरू हो गया है। 14 जून तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से पार्टी मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा केंद्र सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों के प्रमुख कार्यों एवं योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले एक फोल्डर का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed