फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : oath taking ceremony of Kamalnath cabinet is today

मध्यप्रदेश : टीम कमलनाथ तैयार, ये 23 विधायक आज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Tue, 25 Dec 2018 02:59 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 02:59 AM IST
सार

  • चार दिन के मंथन के बाद मध्यप्रदेश की कैबिनेट तय, 23 मंत्री आज लेंगे शपथ।
  • दो निर्दलीयों को भी मौका, भोपाल से आरिफ अकील होंगे मंत्री।
  • बसपा विधायक को मंत्रीपद मिलने के चांस ज्यादा, सपा का भी दबाव।

विज्ञापन
Madhya Pradesh : oath taking ceremony of Kamalnath cabinet is today
Kamalnath - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों को मंगलवार दोपहर तीन बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पहली बार चुनाव जीतने वालों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। दो निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है लेकिन बसपा और सपा के बारे में स्थिति साफ नहीं है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय, जातीय और गुटीय संतुलन बैठाने के लिए कमलनाथ पिछले चार दिन से दिल्ली में थे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी क्षत्रपों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 23 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनमें 12 कैबिनेट और 11 राज्यमंत्री हैं। इनमें पांच को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा। दो निर्दलीयों के अलावा तीन महिलाएं, एक मुस्लिम को भी मंत्री बनाया जाएगा। 15 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


नए मंत्रियों को प्रोटेम स्पीकर ही शपथ दिलाएंगे, जो कि सदन का वरिष्ठ नेता होता है। इस पद के लिए अभी भाजपा से गोपाल भार्गव और कांग्रेस से डॉ. गोविंद सिंह का नाम आगे है। हालांकि प्रोटेम स्पीकर का नाम मंगलवार को ही फाइनल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 कैबिनेट मंत्री : गोविंद सिंह, केपी सिंह, आरिफर अकील, ब्रजेंद्र सिंह राठौर, बाला बच्चन, दीपक सक्सेना, सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, हुकुम सिंह कराड़ा, बिसाहूलाल सिंह, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत

11 राज्यमंत्री : एंदल सिंह कंसाना, प्रदीप जायसवाल, लखन घनघोरिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी, तरुण भानौत, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सचिन यादव, उमंग सिंघार, लाखन सिंह यादव और जयवर्द्धन सिंह। 

ये 15 पहली बार - इमरती देवी, गोविंद राजपूत, तुलसी सिलावट, पीसी शर्मा, प्रदीप जायसवाल, तरुण भानौत, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सचिन यादव, लखन घनघोरिया, उमंग सिंघार, लाखन सिंह यादव, हर्ष यादव, राजवर्द्धन सिंह और जयवर्द्धन सिंह। 


विधानसभा अध्यक्ष - डॉ. गोविंद सिंह या विजयलक्ष्मी साधौ। इनमें से कोई एक होगा। 

तीन दिग्गज : किसकी-कितनी चली 
कमलनाथ सबसे ज्यादा 11 मंत्री इन्हीं के हैं। मुख्यमंत्री पद पाने के बाद यहां भी नाथ ने अपनी ताकत बरकरार रखी। 

सिंधिया 
इनके 7 करीबी विधायक मंत्री बन रहे हैं। हालांक ये सभी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से ही हैं। 

दिग्विजय 
इनके 6 से 7 करीबी विधायक मंत्री  बनेंगे। दिग्विजय ने समन्वय का काम कर खुद को मजबूत किया।


गौरतलब है कि 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं। सात अन्य विधायकों (चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा) के समर्थन के बाद 15 साल बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है। कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed