शुद्ध के लिए युद्ध: मध्यप्रदेश में 40 मिलावटखोरों पर रासुका की कार्रवाई, 106 से अधिक एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध कैंपेन के तहत 40 मिलावटखोरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा प्रशासन ने 106 से अधिक एफआईआर दर्ज की है।
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि दूध और दूध से बनी वस्तुओं में मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ अब तक 40 के खिलाफ रासुका की कार्रवाई और 106 एफाआईआर दर्ज किया गया है। इस दौरान मिलावटखोरों पर चार करोड़ 56 लाख रुपयों का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है।
कार्रवाई के दौरान 24 करोड़ रुपये मूल्य का मिलावटी सामान भी जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा के लिए जारी कार्रवाई को और तेज बनाने के लिए ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर और उज्जैन में खाद्य प्रयोगशालाएं स्थापित किये जाएंगे।
National Security Act (NSA) has been slapped against 40 people while as many as 106 FIRs have been registered in cases pertaining to adulteration of milk and milk products in Madhya Pradesh in the last 4 months
Read @ANI story | https://t.co/P8tJ6mRf9S pic.twitter.com/T5ITfCdO05— ANI Digital (@ani_digital) December 22, 2019
