फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News A man grabbed the land by fraud after that woman climbed the water tank created a ruckus in shivpuri

मध्यप्रदेश: बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने काटा हंगामा, बोली- पटवारी ने हड़प ली पांच करोड़ की जमीन

Sun, 14 Nov 2021 03:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

आरोप है कि पटवारी दीपक वर्मा ने पोहरी चौरोह के पास उनकी जमीन धोखाधड़ी करके अपने परिवार वालों के नाम करा लिया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh News A man grabbed the land by fraud after that woman climbed the water tank created a ruckus in shivpuri
मध्यप्रदेश: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मनियर टोल टैक्स के पास बनी पानी की टंकी पर एक परिवार चढ़ गया और यहां से जान देने की धमकी देने लगा। पानी की टंकी पर चढ़े इस कुशवाह परिवार का आरोप है कि उनकी कीमती जमीन को एक पटवारी ने धोखाधड़ी करके अपने परिवारजनों के नाम करवा ली है। टंकी पर चढ़े इस परिवार का कहना है कि पटवारी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


बच्चों समेत पानी की टंकी पर चढ़ी महिला
पानी की टंकी पर कुशवाह परिवार की एक महिला और दो बच्चे चढ़ गए और यहां से जान देने की धमकी देने लगे। पानी की टंकी पर चढ़े इस परिवार का आरोप है कि पटवारी दीपक वर्मा ने पोहरी चौरोह के पास उनकी जमीन धोखाधड़ी करके अपने परिवार वालों के नाम करा लिया। टंकी पर चढ़ी कुशवाह परिवार की महिला मीना कुशवाह ने बताया कि उसका पति लक्ष्मण कुशवाह नशे का आदी है। नशे की हालत में पति को गुमराह करके दीपक वर्मा ने उसकी जमीन हड़प ली। महिला का कहना है कि जमीन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन

 
महिला को समझाने में प्रशासन को आया पसीना 
महिला और उसके बच्चों के  पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद शिवपुरी एसडीएम राजन बी नाडिया और एसडीओपी अजय भार्गव मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से भी महिला को समझाया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हंगामे के कारण पोहरी चौराहे पर जाम के हालात पैदा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed