{"_id":"5df4a1e48ebc3e87d61584d2","slug":"madhya-pradesh-neemuch-man-has-been-arrest-for-sexually-assaulting-his-own-8-yr-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शराब पीकर अपनी आठ वर्षीय बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शराब पीकर अपनी आठ वर्षीय बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
मध्यप्रदेश के नीमच में एक व्यक्ति को अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन
CSP Rakesh Mohan Shukla: Child line's Counsellor talked to the girl after receiving a phone call. It was found that 3 yrs back her mother had left them. Her father works as a labourer & sexually assaults her at night after consuming alcohol. FIR registered, man has been arrested. https://t.co/jtZjkZyDTF pic.twitter.com/gD8hsp3C2w
— ANI (@ANI) December 14, 2019
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कई मौकों पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा है कि इस मामले के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित बच्ची ने चाइल्ड लाइन काउंसर को फोन किया। जिसके बाद पता चला कि बच्ची की मां उसे तीन साल पहले ही छोड़ के जा चुकी है। उसका पिता एक मजदूर के रूप में काम करता है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता रात में शराब पीकर आता था और उसके बाद अपनी बेटी का यौन शोषण करता था।
