फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Municipal Corporation demolishes illegal construction at Indore premises of Pyare Miyan

सेक्स रैकेट केस: आरोपी प्यारे मियां की 'ऐशगाह' ढहाई गई, मिलीं महंगी शराब की कई बोतलें

Fri, 20 Nov 2020 04:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Municipal Corporation demolishes illegal construction at Indore premises of Pyare Miyan
प्यारे मियां - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण काण्ड के मुख्य आरोपी प्यारे मियां के बंगले का अवैध निर्माण शुक्रवार को ढहा दिया गया। इस दौरान बंगले से महंगी शराब की कई बोतलें और आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। बता दें कि 68 साल के प्यारे मियां न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है।

विज्ञापन


इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के भवन निरीक्षक नागेंद्र सिंह भदौरिया ने संवाददाताओं को बताया कि लालाराम नगर में प्यारे मियां के बंगले की दूसरी मंजिल, बालकनी और भवन के पीछे का हिस्सा ढहा दिया गया। इन जगहों पर आईएमसी की अनुमति के बगैर निर्माण किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'प्यारे मियां के बंगले में अवैध तौर पर बनाई गई जिस दूसरी मंजिल को ढहाया गया, वहां एक बार भी बना है। इस जगह से पुलिस ने महंगी शराब की कई बोतलें, ताश की गड्डियां, एक छोटी तलवार और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की हैं। इससे लगता है कि इस जगह को शराबखोरी और अय्याशी के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन






इस बीच, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यौन शोषण काण्ड का खुलासा जुलाई के दौरान भोपाल में हुआ था, जब रातीबड़ इलाके में पुलिस को चार नाबालिग लड़कियां एक महिला के साथ नशे की हालत में घूमती मिली थीं।


उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़कियों की आपबीती सुनने के बाद भोपाल के एक अखबार के मालिक प्यारे मियां और उसके पांच सहयोगियों के खिलाफ प्रदेश की राजधानी और इंदौर में प्राथमिकियां पंजीबद्ध की गई थीं। ये मामले लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद भोपाल से फरार प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर से जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जबलपुर की केंद्रीय जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed