फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: MP former Cm and Bjp leader, Babulal Gaur passed away at narmada hospital in Bhopal

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, मध्यप्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Wed, 21 Aug 2019 10:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 21 Aug 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh: MP former Cm and Bjp leader, Babulal Gaur passed away at narmada hospital in Bhopal
बाबूलाल गौर की अंतिम यात्रा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 89 वर्ष थी।डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और वे पिछले 14 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मध्यप्रदेश सरकार ने गौर के निधन के बाद राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 1946 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे।  गौर आपात काल के दौरान 19 माह की जेल भी काट चुके हैं। 1974 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा बाबूलाल गौर को गोवा मुक्ति आन्दोलन में शामिल होने के कारण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान प्रदान किया गया था। वे शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनट मंत्री भी रहे। गौर पहली बार 1974 में भोपाल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनता समर्थित उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय विधायक चुने गए थे।

पूर्व सीएम गौर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की।


मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

मध्यप्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर के निधन के बाद राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed