फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Mother-in-law got widowed daughter-in-law married, son died a year ago, son's bungalow was given as a gift

मध्य प्रदेश: सास-ससुर ने कराई विधवा बहू की शादी, एक साल पहले हो गई थी बेटे की मौत, बेटे का बंगला दे दिया तोहफे में

Fri, 13 May 2022 07:05 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 07:05 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार में रूढ़ियों को तोड़ने वाली मिसाल सामने आई है। सास-ससुर ने विधवा बहू को बेटी की तरह विदा किया है। उसकी धूमधाम से शादी करवाई है। उसे कोई तकलीफ न हो, इसे देखते हुए उसे 60 लाख का बंगला भी तोहफे में दिया है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Mother-in-law got widowed daughter-in-law married, son died a year ago, son's bungalow was given as a gift
धार की बहू रिचा को सास-ससुर ने बेटी बनाकर नागपुर में रहने वाले वरुण मिश्रा को सौंप दिया। अक्षय तृतीया पर दोनों की शादी हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार में सास-ससुर ने विधवा बहू को बेटी की तरह विदा किया है। उसकी धूमधाम से शादी करवाई है। उसे कोई तकलीफ न हो, इसे देखते हुए उसे 60 लाख का बंगला भी तोहफे में दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते साल कोरोना में 25 अप्रैल 2021 को धार के रहने वाले एसबीआई के रिटायर्ड मैनेजर युग तिवारी के बेटे प्रियंक तिवारी की मौत हो गई थी। 27 नवंबर 2011 में उनके बेटे प्रियंक की शादी रिचा से हुई थी। प्रियंक भोपाल की नेटलिंक कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और भोपाल में ही उसकी पोस्टिंग थी। साल 2013-14 में उन्हें एक बेटी हुई थी। जिसका नाम आन्या तिवारी (9) है। प्रियंक की मौत के बाद उसकी पत्नी विधवा हो गई।
विज्ञापन


युग तिवारी और उनकी पत्नी ने बहू और 9 साल की पोती के भविष्य को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। दोनों ने अपनी विधवा बहू का एक बार फिर घर बसाने का निर्णय लिया। अपनी बहू को दूसरे विवाह के लिए तैयार किया, और अक्षय तृतीया पर अपनी विधवा बहू रिचा तिवारी की शादी नागपुर के रहने वाले वरुण मिश्रा से करवाई। सास ससुर ने बेटी की तरह अपनी बहू का कन्यादान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युग तिवारी ने बताया कि वह अपनी बहू को बेटी मानते हैं। उन्हें रिचा और आन्या के भविष्य की चिंता थी। उन्होंने रिचा के मायके वालों से इस बारे में बात की थी। शादी का पूरा खर्च भी उन्होंने खुद ही उठाया और पूरे धूमधाम से बेटी समान बहू को विदा किया। साथ ही नागपुर में उनके बेटे प्रियंक ने जो बंगला खरीदा था। वह बंगला भी उन्होंने अपनी बहू को दे दिया। शादी के बाद आन्या भी अपनी मम्मी के साथ नागपुर चली गई है। प्रियंक की मौत के बाद कंपनी ने उसकी पत्नी रिचा को जॉब दे दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed