{"_id":"5b8cffbf42c79246300f7403","slug":"madhya-pradesh-mob-cut-a-young-man-hand-when-he-was-searching-his-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: खोई हुई गाय की तलाश में निकला मालिक, पांच लोगों ने मिलकर काट दिए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: खोई हुई गाय की तलाश में निकला मालिक, पांच लोगों ने मिलकर काट दिए हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 03 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पांच लोगों ने मिलकर एक युवक के हाथ काट डाले। मामला रायसेन जिले के सुल्तानपुर का है जहां पीपलवाली गांव में कल्लू उर्फ प्रेमनारायण साहू अपनी गाय ढूंढने निकला था। इस दौरान जब वो सत्तू यादव के घर पहुंचा तो उसकी बहस शुरू हो गई। इतने में उसके घर से पांच लोग बाहर आए और कल्लू को पेड़ से बांधकर उसके दोनों हाथ काट डाले। यह घटना शनिवार की शाम को हुई। आरोपियों ने पेड़ से बांधकर इस व्यक्ति की पिटाई भी की।
विज्ञापन
सुल्तानपुर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मलखान सिंह मीणा ने आज बताया कि ग्राम पीपलवाली निवासी 35 वर्षीय कल्लू साहू उर्फ प्रेम नारायण की गाय लापता हो गई थी। गाय को खोजते हुए वह गांव में सत्तू लाल यादव नामक व्यक्ति के घर पूछने के लिए गया। सत्तू यादव से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसके और कल्लू साहू के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे गुस्साए सत्तू यादव और उसके बेटे राजपाल यादव, राहुल यादव, पत्नी सकून बाई एवं उसके नौकर सत्तू लोधी ने कल्लू को कथित तौर पर पकड़ा और पेड़ से बांधकर उसे लाठियों से पीटा। फिर उन लोगों ने तलवार से उसका एक हाथ काट डाला। मीणा ने बताया कि आरोपियों ने उसका दूसरा हाथ भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर कल्लू साहू के परिजन वहां पहुंचे और उसे मुक्त कराया। उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कल्लू साहू को गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों.. सत्तू लाल यादव एवं उसके बेटे राजपाल यादव को कल गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
